ओवर लोड राखड़ परिवह बंद करने की उठाई मांग

0 338

 

बीना – ऊर्जाचल ट्रक आनर्स बैनर तले चौकी प्रभारी बीना क़ो जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौपा। पत्र के माध्यम से बताया कि ऑडी शक्तीनगर मुख्य मार्ग अधूरी ,जर्जर व बड़े-बड़े गढ्ढों से जाम और दुर्घटना की समस्या बना हुआ है।

बता दें कि रविवार क़ो सायं लगभग 4 बजे बीना चौकी प्रभारी जीतेन्द्र सरोज क़ो ऊर्जाचल ट्रक आनर्स ने जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन। सौपा बताया कि औडी-शक्तिनगर राजमार्ग(एसएच-5ए) की मरम्मत व सडक की पटरियो की सफाई कराये जाने, ओवरलोड राख का अभिवहन बन्द किये जाने का खड़िया (मर्रक) पेट्रोल पंप से ओवर ब्रिज खड़िया तक पैदल चल प्रदर्शन किया तथा जिलाधिकारी-सोनभद्र को सम्बोधित ज्ञापन चौकी प्रभारी निरीक्षक बीना के हाथो सौपा। कार्यक्रम मे ट्रक आनर्स एसोसियेशन के पप्पु सिंह, , ओम प्रकाश द्विवेदी, सुशील तिवारी, सतीश सिंह, सत्यम सिंह बिट्टू,चंदन भारती प्रधान प्रतिनिधि जयप्रकाश भारती, भगवती यादव,पिन्टु सोनी महताब आलम,एल.के मेहता,विक्रम सिंह, राजेश चौहान,अजय पटेल आदि मौजुद रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment