सीधी में आमने सामने बाइकों की टक्कर में दो लोग घायल,हुए रीवा रेफर,

सीधी जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर शनिवार रात करीब 11:30 बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में मोहनिया निवासी सजन पटेल (42) गंभीर रूप से घायल हो गए।
सजन पटेल चुरहट से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर बिहार के तीन मजदूर सवार थे। ये मजदूर रीवा जिले के गुढ़ क्षेत्र में काम करते हैं। हादसे के समय सभी जयसवाल ढाबासे शराब पीकर लौट रहे थे।
घायलों को चुरहट अस्पताल पहुंचाया
टक्कर में सजन पटेल सड़क पर गिर पड़े। राहगीर धीरेंद्र पांडे ने उन्हें चुरहट अस्पताल पहुंचाया। वहां से उन्हें रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति नाजुक है। दूसरी बाइक के एक सवार को भी गंभीर चोटें आई हैं। उसे भी रीवा रेफर किया गया है।
मजदूर नशे की हालत में होने के कारण उनके नाम-पते की जानकारी नहीं मिल पाई है। मोहनिया चौकी प्रभारी सी.डी. प्रजापति ने बताया कि आवेदन मिलने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।