नगर के जाम नदी की गोटमार पुलिया के आसपास लगाएँ पौधे

जिला कलेक्टर, जनप्रतिनिधि, पर्यावरण प्रेमी रहे उपस्थित
वनांचल समाचार पत्र- निलेश कलसकर
पांढुरना- स्वच्छता सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत गुरुवार को नगर के जाम नदी के गोटमार पुलिया से हनुमान घाट तक साफ सफाई के साथ ही विभिन्न प्रजातियों के पौधों का नी रोपण किया गया, इस अवसर पर की जिला कलेक्टर, विभाग प्रमुख हैं। अधिकारी, भाजपा संगठन के दि जिला अध्यक्ष, नपा अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा जागरूक कर पर्यावरण प्रेमी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
प्रदेश शासन के निर्देशानुसार भी चलाएं जा रहे स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत ला गुरूवार 18 सितंबर की सुबह का नगर के मध्य से प्रवाहित होने वाली जाम नदी की पुलिया से लेकर हनुमान घाट तक साफसफाई के साथ ही एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण भी किया गया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर अजय देव शर्मा, एसडीएम अलका इक्का, तहसीलदार विनय प्रकाश ठाकुर, भाजपा जिला संगठन के अध्यक्ष संदीप मोहोड़, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप घाटोड़े, नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष बंटी छंगाणी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजकुमार इनवाती, सभापति उमेश उरकुड़े, महेंद्र घोड़े, प्रदीप जुननकर, लोचन खवसे, अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा नगर के पर्यावरण प्रेमी बडी संख्या में उपस्थित थे ।