Breaking News

जनपद पंचायत शहपुरा में सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण न करने पर, कारण बताओ नोटिस जारी

0 210

 

डिंडौरी : 18 सितंबर, 2025

जिला पंचायत डिंडौरी द्वारा जनपद पंचायत शहपुरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रमोद कुमार ओझा, खंड पंचायत अधिकारी श्री छत्तर सिंह मार्को, पंचायत समन्वयक अधिकारी श्री राजकुमार मरावी, पंचायत समन्वयक अधिकारी श्री भगत सिंह धुर्वे, पंचायत समन्वयक अधिकारी श्री फत्तू सिंह मरावी, पंचायत समन्वयक अधिकारी श्री गुलाब सिंह धुर्वे और पंचायत समन्वयक अधिकारी श्री सुदर्शन सैयाम इस प्रकार कुल 7 अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन माह अगस्त 2025 की स्थिति में प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही बरतने पर कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है।

कार्यालयीन पत्र के अनुसार अगस्त 2025 तक जनपद पंचायत शहपुरा अंतर्गत संचालित पंचायत एवं ग्रामीण विकास की विभिन्न योजनाओं के 134 प्रकरणों में से केवल 90 का ही संतुष्टि पूर्वक निराकरण किया गया है। 44 प्रकरण अभी भी लंबित हैं। इनमें 79 प्रकरण 50 दिन से अधिक समय से लंबित हैं। 18 सितम्बर 2025 तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार निराकरण की प्रतिशत दर 67.16 प्रतिशत ही रही है, जबकि शत-प्रतिशत निराकरण के निर्देश दिए गए थे।

जिला पंचायत सीईओ द्वारा जारी नोटिस में तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं, अन्यथा कार्यवाही की जाएगी।

 

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment