सीएम के आगमन पर विश्वविद्यालय स्थापना हेतु अनुरोध :छात्र

माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का सीधी के बहरी आगमन पर विश्वविद्यालय स्थापना की बात को लेकर सीधी मांगे विश्वविद्यालय टीम का छात्र प्रतिनिधि मंडल मांग पत्र सौंपेगा।ज्ञात हो कि सीधी जिले में विश्वविद्यालय स्थापना को लेकर जिले के छात्र छात्राओं के द्वारा लगातार पिछले पांच-छः वर्षों से इस पवित्र कार्य हेतु जनप्रतिनिधियों से मिल रहे हैं।छात्रों ने मीडिया के माध्यम से भी सीधी जिले में विश्वविद्यालय स्थापना हेतु मा.मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है ।उक्त सूचना छात्र इंद्रलाल ने दिया है