Breaking News

पीएम मोदी के जन्मदिवस पर रोपे 75 फलदार पौधे 

0 161

सीधी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत 75वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 75 फलदार पौधे नौगवा धीर सिंह में सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा के मुख्य आतिथ्य एवं भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता में रोपे गए।

पौधों के रोपण के पूर्व अतिथियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी, दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य इंद्र शरण सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष शिवदान साकेत, जिला महामंत्री अनिल पाण्डेय, भानु पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष राजेश द्विवेदी, जिला पंचायत सदस्य प्रदीप शुक्ला, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय सिंह चौहान, मनोज सिंह परिहार सहित ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव एवं अन्य सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

 

सादर प्रकाशनार्थ

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment