ललितपुर-मड़ावरा: खेरपुरा गांव में राशन तौलने का कोटेदार का अनोखा तरीका वायरल

0 366

 

ललितपुर-मड़ावरा विकासखंड की ग्राम पंचायत खेरपुरा में कोटेदार द्वारा घट तोली का मामला सामने आया है।

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में कोटेदार को तसले से राशन तोलते हुए देखा जा सकता है।

गांववासियों का आरोप है कि कोटेदार सही तौल मशीन का उपयोग न कर मनमाने तरीके से राशन बांट रहा है। इससे ग्रामीणों को पूरा हक नहीं मिल पा रहा।

मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्रामवासियों ने उप जिलाधिकारी मड़ावरा को ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

जिला रिपोर्टर – Pravin Jain

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment