भारतीय जन सेवा मोर्चा ने मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

0 333

जमशीला के शिव मंदिर में काटा केक, 75वें वर्ष पर दी शुभकामनाएं

बीना – बीना में भारतीय जन सेवा मोर्चा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया। यह आयोजन 17 सितंबर को उनके 75वें वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जमशीला के सीएचपी शिव मंदिर में किया गया।

मोर्चा के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमंत राज ने प्रधानमंत्री के चित्र के सामने केक काटा और उन्हें केक खिलाया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भूपेंद्र यादव ने नरेंद्र मोदी के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के संयोजक सतेंद्र शाह ने उपस्थित सभी लोगों को मिठाई वितरित की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के मेहसाणा जिले के वडनगर कस्बे में हुआ था। इस कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष विजय गुप्ता, जिला मंत्री राहुल मद्धेशिया, अवतार सिंह, करण भगत, मनदीप चौधरी, प्रदीप कुमार मद्धेशिया, किशन कुमार, संतोष कुमार, गौतम कुमार, राहुल, सोनू कुमार, राकेश गुप्ता, जिला संयोजक प्रदीप यादव सहित कई अन्य सदस्य और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment