मड़ावरा में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

0 220

 

मड़ावरा।

आज 17 सितंबर को मड़ावरा में विश्वकर्मा जयंती का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया। विश्वकर्मा समाज ने भव्यता के साथ पूजा-अर्चना कर जुलूस निकाला। जुलूस में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए और भगवान विश्वकर्मा के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।

इस मौके पर पुलिस-प्रशासन भी मौजूद रहा और शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया। विश्वकर्मा जयंती पर कार्यशालाओं, दुकानों व मशीनरी की विशेष पूजा की गई। समाज के लोगों ने बताया कि यह पर्व श्रम, निर्माण और शिल्पकला के प्रति आस्था और सम्मान का प्रतीक है।

 प्रवीन जैन, जिला संवाददाता

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment