Breaking News

बिहार अधिकार यात्रा के दौरान स्थानीय विधायक सुदय यादव का हुआ विरोध प्रदर्शन

0 218

जहानाबाद! बिहार अधिकार यात्रा में जहानाबाद के स्थानीय विधायक कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव को कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया, इस दौरान अपने हाथों में सुदय हटाओ जहानाबाद बचाओ के तखती लिए कार्यकर्ताओं ने सुदय यादव मुर्दाबाद के नारे ज़ोर ज़ोर से लगाते नजर आए, यहां बता दें कि जहानाबाद के एतिहासिक गांधी मैदान में बिहार अधिकार यात्रा के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सभा आयोजित थी,तभी ये अजीब नजारा देखने को मिला, कार्यकर्ता अपने ही दल के माननीय विधायक को जहानाबाद में कोई विकास का काम नहीं करने,वहीं कार्यकर्ताओं को उपेक्षित कर मनमानी करने का आरोप लगाते नजर आए, हालांकि शुवह से ही हों रहीं वर्षा के वावजूद भी बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया, जहां मंच के पास बने डी एरीया को तोड़कर काफी संख्या में आए युवाओं ने तेजस्वी यादव को सुनने मंच के करीब पहुंच गए, इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने शासनकाल में किए गए विकास कार्यों को याद दिलाया और कहा कि बिहार में हम भ्रष्टाचार मुक्त शासन लाकर कमाई, दवाई, सिंचाई, पढ़ाई और सुनवाई वाली सरकार को लाएंगे, और ईसके लिए आप का आर्शीवाद चाहिए उन्होंने ने मौके पर लोगों से हाथ उठाकर समर्थन मांगा और लोगों ने भारी संख्या में अपना हाथ उठाकर समर्थन दिया, इस अवसर पर राजद के जिला अध्यक्ष महेश ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित अधिकार यात्रा के संचालन राजद के प्रधान महासचिव परमहंस राय ने की, जबकि इस दौरान जहानाबाद के सांसद डॉ सुरेन्द्र प्रसाद यादव,मखदुमपुर पुर्व विधायक सतीश दास, मसौढ़ी विधायिका रेखा देवी,आभा रानी, रमेश यादव, अनुज प्रसाद निराला,ई, विजय यादव, बिहारी बाबू, बैकुंठ यादव, धर्मपाल यादव, शशिरंजन उर्फ पप्पू यादव, मुजफ्फर हुसैन राही समेत कई नेताओं ने सभा को संबोधित किया
नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment