Breaking News

पांढुरना तहसील के गुजरखेड़ी की दुखद घटना 32 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी

0 249

 

वनांचल समाचार जिला ब्युरो निलेश कलसकर

पांढुरना- पांढुरना तहसील के गुजरखेड़ी में एक दुखद घटना आई सामने । यहां 32 वर्षीय के युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतक की पहचान रूपेश सलामे के रूप में हुई। जो अपने ही घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला।

घटना सोमवार की शाम की है, लेकिन इसका पता मंगलवार सुबह उस समय चला जब लक्ष्मण धुर्वे रूपेश के घर पहुंचा। इस दौरान अंदर से दरवाजा बंद था। खिड़कियों से झांकने पर देखा तो रूपेश फांसी के फंदे पर लटका था। उन्होंने तत्काल इस घटना की सूचना पांढुरना पुलिस को दी।

मृतक की बहन कविता ने बताया कि रूपेश पिछले दो वर्ष से अकेला रह रहा था। उसकी पत्नी और दो बच्चे मायके में रहते थे। परिजनों के अनुसार मृतक शराब का आदि था। जिससे आए दिन पति पत्नी के बीच झगड़े होते रहते थे। इसी परेशानी के चलते पत्नी पति को छोड़कर अलग रहने लगी थी।

पांढुरना थाना प्रभारी अजय मरकाम के अनुसार, घटना के समय रूपेश घर में अकेला था। पुलिस ने घटना का मर्ग कायम कर लिया है। मृतक का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद नगर पालिका और परिजनों की मदद से शव को जाम नदी के किनारे चिह्नित स्थान पर दफनाया गया। इस घटना से परिजन काफी दुखी है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment