पाकिस्तानी टीम को करारा तमाचा, मैच रेफरी को हटाने की पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की मांग को ICC ने किया खारिज!

रिपोर्ट (राकेश शर्मा )ICC ने एशिया कप क्रिकेट से मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को हटाने की पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की मांग को सिरे से खारिज कर दिया है।आईसीसी द्वारा मामले की जांच के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी ) को अपने फैसले की जानकारी दे दी गई है।
दरअसल, पीसीबी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट निदेशक सहित एसीसी के कुछ अधिकारियों को मौजूदा हालात के बारे में पहले से ही पता था कि दोनों कप्तानों के बीच हाथ मिलाने की कोई संभावना है ही नहीं।