सीधी में सनसनी: महिला हेड कॉन्स्टेबल की पति ने पीट-पीटकर हत्या, आरोपी फरार

0 600

सीधी। जिले में सोमवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। कमर्जी थाने में पदस्थ महिला हेड कॉन्स्टेबल सबिता साकेत (38) की उनके ही पति वीरेंद्र साकेत (40) ने बेसबॉल बैट से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

पुलिस के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। सोमवार रात करीब 3 बजे दोनों के बीच फिर से झगड़ा हुआ, जिसके बाद गुस्से में आकर वीरेंद्र ने सबिता पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से सबिता की मौके पर ही मौत हो गई।

मंगलवार सुबह सूचना मिलने पर कोतवाली थाना प्रभारी कन्हैया सिंह बघेल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और इलाके को सील कर दिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी है। प्रारंभिक जांच में सा मने आया है कि हत्या का कारण घरेलू विवाद है। इस घटना से न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment