सिंगरौली में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन,कोयला परिवहन के लिए अलग सड़क की मांगः पुतला फूंकने के प्रयास में पुलिस से झड़प,

0 339

 

सिंगरौली जिले के परसोना तिराहे पर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क हादसों के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनकी मुख्य मांग है कि कोयला परिवहन के लिए एक अलग सड़क का निर्माण किया जाए, ताकि आम लोगों की जान को खतरा ना हो। इस दौरान प्रदर्शनकारी और पुलिस के बीच झड़प भी हुई।

 

कांग्रेस का आरोप है कि बरगवां से बधोरा तक की सड़क पर भारी-भरकम ट्रेलर वाहनों से निजी पावर प्लांटों के लिए कोयला पहुंचाया जाता है। यह सड़क सिंगल लेन है, जिस पर आम लोग भी यात्रा करते हैं। इन कोयला ट्रकों की वजह से आए दिन सड़क हादसे होते हैं, जिनमें कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

 

कांग्रेस नेता अमित द्विवेदी ने बताया कि इन हादसों को रोकने के लिए कोयला परिवहन के लिए एक अलग फोर-लेन सड़क बनाना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि जब तक यह नहीं होता, तब तक आम जनता की सुरक्षा खतरे में रहेगी।

 

पुतला फूंकने की कोशिश

 

प्रदर्शन के दौरान करीब 50 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता परसोना तिराहे पर जमा हुए। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रभारी मंत्री का पुतला फूंकने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, जिससे कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हुई।

 

गौरतलब है कि प्रदेश सरकार पहले ही बरगवां से रजमीलान तक फोर-लेन सड़क बनाने की घोषणा कर चुकी है, जिससे भविष्य में इन हादसों को रोकने में मदद मिल सकती है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment