वरिष्ठ पत्रकार शशिकांत मिश्रा के पूज्यनीय बाबा महावीर प्रसाद मिश्रा पंचतत्व में विलीन 

0 241

रीवा/सुरसा कला।

विप्र एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं वरिष्ठ पत्रकार शशिकांत मिश्रा के पूज्यनीय बाबा महावीर प्रसाद मिश्रा (निवासी – ग्राम सुरसा कला) का आज प्रातः निधन हो गया। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों व ग्रामवासियों के बीच शोक का माहौल व्याप्त हो गया।

 

महावीर प्रसाद मिश्रा सरल, मिलनसार और धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। सामाजिक कार्यों में उनकी सदैव सक्रिय भागीदारी रहती थी। जीवन भर उन्होंने परोपकार और सद्भाव को प्राथमिकता दी।

 

दिवंगत आत्मा के अंतिम संस्कार में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण, पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता शामिल हुए। सभी ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया।

 

उनका व्यक्तित्व समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। वहीं जनप्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त करते हुए शशिकांत मिश्रा एवं उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य रखने की ईश्वर से प्रार्थना की।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत सुरसा कला सरपंच सत्यनारायण शुक्ला,वरिष्ठ पत्रकार विमलकान्त मिश्रा, रोहित त्रिपाठी, सचिन शुक्ला, संजीव पाण्डेय बंजारी, अनुराग पाण्डेय, जयप्रकाश मिश्रा,अंजनी प्रसाद मिश्रा,ओमप्रकाश मिश्रा, राम सुमिरन मिश्रा,भगवत प्रसाद तिवारी, वृंदावन प्रसाद तिवारी राजेंद्र तिवारी,संतोष तिवारी राजकुमार तिवारी, नागेंद्र तिवारी अरुण तिवारी,संजू तिवारी भगवान दत्त मिश्रा, अनिल मिश्रा, बद्दी प्रसाद शुक्ला,राम सुमिरन पटेल,अखिलेश मिश्रा, राजू नाई सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे, वहीं इस अवसर पर मुखअग्नि ज्येष्ठ पुत्र राजेंद्र प्रसाद मिश्रा ने दी,,!

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment