Breaking News

रीवा में श्रीनिवास तिवारी की प्रतिमा का विवाद थमाः देर रात तय स्थान पर लगाई गई मूर्ति; प्रशासन और कांग्रेस में बनी सहमति,

0 258

रीवा में श्रीनिवास तिवारी की प्रतिमा का विवाद थमाः देर रात तय स्थान पर लगाई गई मूर्ति; प्रशासन और कांग्रेस में बनी सहमति,

रीवा में बीते कुछ दिनों से श्रीनिवास तिवारी की मूर्ति लगाने को लेकर चल रहा विवाद अब थम गया है। जहां अब पहले से तय जगह ओर मूर्ति लगाने की अनुमति दे दी गई है। जिसके बाद अब मूर्ति लगाने को लेकर बीते 4 दिनों से छिड़ी बहस और खींचतान भी अब शांत हो गई है। जहां शनिवार देर रात मूर्ति लगा दी गई है।

मौके पर पहुंची नगर निगम और प्रशासन की टीम ने नापजोख करने के बाद पहले से तय स्थान पर मूर्ति लगाने की अनुमति प्रदान की। इसके पहले पुलिस प्रशासन द्वारा उक्त भूमि को अपनी भूमि बताते हुए मूर्ति लगाने से रोका गया था।

17 सितंबर को होगा अनावरण

17 सितंबर को श्रीनिवास तिवारी की 100 वीं जन्म शताब्दी के अवसर पर मूर्ति का अनावरण किया जाएगा। बुधवार को पुलिस विभाग के अधिकारियों ने पहुंचकर चल रहे काम को रोक दिया था और कहा था कि यह जमीन उनकी है यहां मूर्ति नही लगेगी। जब मामला तूल पकड़ा और कांग्रेस नेताओं ने विरोध करते हुए कहा कि 17 सितम्बर को रीवा की जनता-जनार्दन यह तय करेगी कि मूर्ति कहा लगेगी।

भाजपा नेताओं ने भी बयान जारी किए और सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा कि मूर्ति लगनी चाहिए, विरोध नहीं है लेकिन इसे अनावश्यक रूप से तूल न दिया जाए। मूर्ति लगाने वाली संस्था और प्रशासन बैठ कर स्थान तय कर ले। फिलहाल पुलिस लाइन चौराहे पर जहां स्ट्रक्चर का काम चल रहा था वहीं पर शनिवार रात मूर्ति लगा दी गई है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment