जनहित में सराहनीय पहल

0 220

जनहित में सराहनीय पहल

 

शहडोल-पंडरिया हाईवे पर गड्ढा हुआ दुरुस्त ग्राम पंचायत युवा समिति ने किया श्रमदान

 

रिपोर्टर सोहन श्याम बजाग डिंडौरी

 

डिंडौरी जिले के बजाग जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत आमाडोंगरी शहडोल–पंडरिया हाईवे पर ग्राम आमाडोंगरी पानी टंकी के पास सड़क पर लंबे समय से एक बड़ा गड्ढा दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा था। आए दिन वाहन चालक इस मार्ग से गुजरते समय असुविधा का सामना कर रहे थे और गंभीर सड़क हादसे की आशंका बनी हुई थी।

 

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रविवार सुबह ग्राम आमाडोंगरी के जागरूक युवाओं ने आगे आकर सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया। युवाओं ने स्वयं गिट्टी, रेत और सीमेंट की व्यवस्था कर गड्ढे को भरकर सड़क को सुरक्षित बनाया।

 

स्थानीय लोगों ने युवाओं की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्य प्रशासन और सड़क विभाग के लिए प्रेरणा है। युवाओं का कहना है कि यदि हर कोई अपने आसपास की समस्याओं को लेकर जागरूक हो जाए तो समाज में कई परेशानियों का समाधान स्वयं संभव है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment