संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ के मध्यप्रदेश जिला अध्यक्ष बने राकेश वर्मा

0 2,810

सिंगरौली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता राकेश कुमार वर्मा को संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ का मध्यप्रदेश जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति गुरु रविदास विश्व महापीठ (भारत) के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद दुष्यंत कुमार गौतम, अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री एवं गुजरात विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष आत्माराम परमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरजीत कुमार (दिल्ली), राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) सुरज कैरो (इंदौर), राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं म.प्र. शासन के मंत्री गौतम टेटबाल (राजगढ़), तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ विधायक इंजी. प्रदीप लहारिया (सागर) की सहमति से की गई है।

मध्यप्रदेश अध्यक्ष बारेलाल अहिरवार द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया कि राकेश वर्मा की सामाजिक सक्रियता, संगठनात्मक क्षमता और समाज सेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है।

राकेश वर्मा की नियुक्ति पर जिले व प्रदेशभर में अनुसूचित जाति समाज के लोगों में हर्ष की लहर दौड़ गई है। सामाजिक बंधुओं और समर्थकों ने राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारियों का आभार जताते हुए राकेश वर्मा को शुभकामनाएं दीं।

प्रदेश अध्यक्ष अहिरवार ने विश्वास जताया कि वर्मा सामाजिक जागरूकता, संगठन विस्तार, शिक्षा, राजनीतिक व आर्थिक सशक्तिकरण के साथ-साथ समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ प्रभावी भूमिका निभाएंगे। साथ ही लव जिहाद और धर्मांतरण के विरुद्ध जनचेतना फैलाने, महिलाओं व युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और संत रविदास जी की अमृतवाणी का व्यापक प्रचार-प्रसार करने में भी सक्रिय रहेंगे।

राकेश वर्मा को नई जिम्मेदारी मिलने पर क्षेत्रवासियों, सामाजिक संगठनों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment