पाच दिनों से लगातार जारी है सोसाइटी कर्मचारियों की हड़ताल
पाच दिनों से लगातार जारी है सोसाइटी कर्मचारियों की हड़ताल 
सीधी 12 सितम्बर 2025
जिला संरक्षक राकेश सिंह ने जानकारी देकर बताया कि सहकारिता समितियां एवं उचित मूल्य की दुकानों के संचालको का 7 माह का कोरोना काल के समय का वेतन भुगतान मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आज दिनांक तक नहीं किया गया है और न ही कोई निर्णय लिया गया है। जिससे जिले के सभी सहकारिता समितियां एवं उचित मूल्य की दुकानों के संचालको द्वारा 8 सितंबर दिन सोमवार से अनिश्चित कालीन कलमबंद हड़ताल पर हैं। जिला प्रशासन द्वारा अभी तक किसी भी प्रकार का निर्णय नहीं लिया गया है। जिले की सभी समितियां और पीडीएस दुकानें पूरी तरह से बंद है। सभी कर्मचारी कलेक्ट्रेट परिसर स्थित वीथिका भवन के सामने धरना प्रदर्शन पर बैठे है। जिससे आमजन को समय पर आनाज नहीं मिल पा रहा है। जिसकी पूर्ण जबावदेही जिला प्रशासन की होगी। महासंघ के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने सभी शासकीय उचित मूल्य विक्रेताओ से अपील की है तन-मन-धन से सहयोग करते हुए अपनी-अपनी समितियां व दुकानों को बंद कर आंदोलन स्थल पर पहुंचे जिससे आंदोलन पूर्ण रूप से सफल हो सके।