20,000 की रिश्वत लेते हुए SDO हुआ रंगे हाथ गिरफ्तार 

0 138

20,000 की रिश्वत लेते हुए SDO हुआ रंगे हाथ गिरफ्तार

 

(रिपोर्ट–भगवती प्रसाद दुबे, जिला ब्यूरो–मंडला)

 

मंडला जिला में एक बार फिर लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचारियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। वही जनजाति कार्य विभाग के अंतर्गत स्कूल और हॉस्टल की रिपेयरिंग, मेंटनेंस का कार्य ठेकेदार रोशन तिवारी को पिछले वर्ष दिया गया था। यह कार्य मार्च माह में पूर्ण कर दिया गया था जिसकी कुल लागत लगभग 57 लाख रुपए रही।

वहीं कार्य पूर्ण होने के बाद ठेकेदार का अंतिम भुगतान ₹16 लाख 60 हजार रुपए बाकी था। जिसका भुगतान जारी करने के लिए विभाग के SDO नरेंद्र गुप्ता द्वारा ठेकेदार से 56,000 रुपए रिश्वत की मांग की गई थी l

ठेकेदार द्वारा पहली किस्त के रूप में ₹20,000 की राशि दी गई तभी लोकायुक्त की टीम ने सहायक आयुक्त कार्यालय मंडला में कार्यवाही करते हुए SDO नरेंद्र गुप्ता को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

इस कार्रवाई से विभागीय कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है l

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment