सड़क विहीन हरिजन बस्ती – देवसर ब्लॉक की सहूआर पंचायत में प्रशासन की लापरवाही उजागर
🚨 सड़क विहीन हरिजन बस्ती – देवसर ब्लॉक की सहूआर पंचायत में प्रशासन की लापरवाही उजागर 🚨
प्राइड इंडिया न्यूज संवाददाता सूरज केवट की खास रिपोर्ट
सिंगरौली। विकास की बड़ी-बड़ी बातें करने वाली सरकार और जनप्रतिनिधियों के दावों की पोल देवसर ब्लॉक की ग्राम पंचायत सहूआर में खुलकर सामने आ रही है। यहां हरिजन बस्ती आज भी सड़क जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित है। बरसों से ग्रामीण सड़क की मांग कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन और नेताओं के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही।
बरसात में हालात नारकीय
👉 बारिश के दिनों में बस्ती दलदल और कीचड़ में तब्दील हो जाती है।
👉 गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और बीमार मरीजों को अस्पताल तक ले जाना मौत से जंग लड़ने जैसा बन जाता है।
👉 बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है – समय पर स्कूल नहीं पहुंच पाते।
जनप्रतिनिधियों पर उठे सवाल
ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव के वक्त वोट मांगने वाले नेता अब खामोश बैठे हैं। वादे सिर्फ भाषणों तक सीमित रहे, जमीनी हकीकत में कोई सुधार नहीं हुआ।
प्रदेश मीडिया प्रभारी का बयान

प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल प्रजापति ने बताया कि –
“क्षेत्र का लगातार भ्रमण करने पर पता चला कि 70% ग्राम पंचायतों में सड़कें नहीं हैं। जहाँ सड़क है, वहाँ भी कीचड़ और दलदल है। अगर 15 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो हम ग्रामीणों के साथ कलेक्ट्रेट के सामने भूख हड़ताल करेंगे। इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और सरकार की होगी।”
ग्रामीणों की चेतावनी
ग्रामीणों का दर्द साफ है –
“सड़क न होने से हमारी जिंदगी रोज़ नरक बन चुकी है। अगर सुनवाई नहीं हुई तो हम आंदोलन करेंगे।”
बड़ा सवाल
जब सरकार “सबका साथ, सबका विकास” का नारा देती है, तो सहूआर पंचायत की हरिजन बस्ती विकास से क्यों वंचित है?
ग्रामीणों की आवाज़ अब गूंज रही है –
“सड़क दो, वरना कुर्सी छोड़ो!”
प्राइड इंडिया न्यूज हर सच जो आप जानना चाहें।