प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना की बैठक संपन्न
प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना की बैठक संपन्न
(रिपोर्ट–भगवती प्रसाद दुबे, जिला ब्यूरो–मंडला)
कलेक्टर सोमेश मिश्रा की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना की बैठक जिला योजना भवन में आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने आगामी 3 दिवस में ग्राम पौंड़ी भवरदा, जनपद पंचायत मोहगांव के ग्राम खैरी माल तथा जनपद पंचायत घुघरी के ग्राम पंचायत पाण्डकला के ग्राम सैलवारा के प्रस्ताव में संशोधन करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला योजना भवन में आयोजित बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, सहायक आयुक्त एसी ट्रायबल श्रीमती वंदना गुप्ता सहित संबंधित उपस्थित थे।