उज्जैन में 3 KM दूर मिला कार का बंपर; शिप्रा नदी में एसआई-कॉन्स्टेबल को तलाश रही 72 लोगों की टीम,
उज्जैन में 3 KM दूर मिला कार का बंपर; शिप्रा नदी में एसआई-कॉन्स्टेबल को तलाश रही 72 लोगों की टीम,

उज्जैन में शनिवार को शिप्रा नदी में कार गिरने से लापता हुए 3 पुलिसकर्मियों में से 2 की तलाश अब भी जारी है। रविवार को दिनभर चले रेस्क्यू के बाद भी नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF), होमगार्ड और गोताखोरों की टीम एसआई मदनलाल निमामा और कॉन्स्टेबल आरती पाल को ढूंढ नहीं सकी। दैनिक भास्कर के पास कार नदी में गिरने का एक्सक्लूसिव वीडियो है।
कार नंबर MP13 CC 7292 का बंपर घटना स्थल से करीब 3 किलोमीटर दूर भृतहरि गुफा के सामने घाट के पास मिला है। पुलिस टीम मौके पर है। संभावना जताई जा रही है कि कार भी आसपास हो सकती है।
इससे पहले रविवार सुबह करीब 8 बजे उन्हेल टीआई अशोक शर्मा का शव घटना स्थल से 4 किलोमीटर दूर बरामद कर लिया गया। शाम के बाद अंधेरा होने के चलते रेस्क्यू बंद कर
दिया गया था। अब आज सोमवार को फिर NDRF के 30, होमगार्ड के 20 से ज्यादा और शिप्रा तैराक दल के करीब 22 लोगों की टीम उनकी तलाश में जुटी है।
एसपी प्रदीप शर्मा ने कहा-
” तीनों पुलिसकर्मी शनिवार को उज्जैन से चिंतामन के लिए निकले थे। वे एक लड़की के लापता होने के मामले की जांच करने जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार पुल से अनियंत्रित होकर शिप्रा में जा गिरी। थाना प्रभारी अशोक शर्मा के परिवार को जल्द अनुकंपा नियुक्ति दी जाएगी। पेंशन सहित अन्य सरकारी कार्य में मदद करने का पूरा प्रयास करेंगे।
टीआई शर्मा को बड़े बेटे ने दी मुखाग्नि
टीआई अशोक शर्मा का रविवार को उज्जैन में चक्र तीर्थ घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। एडीजी उमेश जोगा, एसपी प्रदीप शर्मा सहित अन्य सीनियर अफसर मौजूद रहे। बड़े बेटे दर्श शर्मा ने उन्हें मुखाग्नि दी।
कॉन्स्टेबल आरती चला रही थी कार,
एसपी प्रदीप शर्मा के मुताबिक, उन्हेल थाना इलाके से 6 सितंबर को 14 साल की लड़की लापता हो गई थी। इसी मामले की जांच के लिए तीनों पुलिसकर्मी चिंतामन की तरफ जा रहे थे।सफेद कलर की कार कॉन्स्टेबल आरती पाल चला रही थीं। कार आरती की ही थी। 41 साल की आरती की शादी नहीं हुई है। 6 माह पहले ही उनके भाई की मौत हुई है।
बहाव तेज होने से सर्चिग में परेशानी
जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात ब्रिज के पास एएसआई लोकेश सिंह तोमर तैनात थे। इसी दौरान सफेद रंग की कार पुल पर पहुंचते ही असंतुलित हुई। रेलिंग नहीं होने से कार नीचे नदी में जा गिरी।
पानी का बहाव इतना तेज था कि नदी में गिरते ही कार डूब गई। सूचना मिलते ही एसपी प्रदीप शर्मा, निगमायुक्तअभिलाष मिश्रा, अपर आयुक्त संतोष टैगोर, एसडीईआरएफ, होमगार्ड, नगर निगम की टीमें मौके पर पहुंचीं। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि कार ब्रिज के लेफ्ट साइड से नीचे गिरी। नदी पुल से करीब 12 फीट नीचे है।