कलेक्टर ने किया भगवान श्री गणेश की प्रतिमा विसर्जन कुण्ड का निरीक्षण
कलेक्टर ने किया भगवान श्री गणेश की प्रतिमा विसर्जन कुण्ड का निरीक्षण
(रिपोर्ट–भगवती प्रसाद दुबे, जिला ब्यूरो–मंडला)
कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने महाराजपुर संगम क्षेत्र तथा मण्डला में नर्मदा जी के तट पर भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा विसर्जन के लिए बनाए गए कुण्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने कुण्ड की गहराई, पानी का स्तर, बैरिकेटिंग, सुरक्षा व्यवस्था तथा पेयजल की सुविधा के लिए की गयी तैयारियों की जानकारी ली, साथ ही मुख्य नगर पालिका अधिकारी को विसर्जन स्थल पर व्यवस्थाओं के लिए आवश्यक निर्देश भी दिये। इस दौरान पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा, सीईओ जिला पंचायत श्रेयांस कूमट, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा, एसडीएम मण्डला श्रीमती सोनल सिडाम, एसडीओपी पीयूष मिश्रा, सीएमओ नगर पालिका परिषद मण्डला गजानन नाफड़े़ सहित संबंधित उपस्थित रहे।