गणपति बप्पा मोरया… जयकारों से गूंज उठा मोहदा गांव, धूमधाम से हुई गणपति महाराज की विदाई 🔥
गणपति बप्पा मोरया… जयकारों से गूंज उठा मोहदा गांव, धूमधाम से हुई गणपति महाराज की विदाई 🔥

डिंडोरी। जिले के ग्राम मोहदा में गणपति महाराज का भव्य विसर्जन हर्ष-उल्लास और धूमधाम के साथ सम्पन्न हुआ। ढोल-नगाड़ों की गूंज, आतिशबाज़ी की चमक और श्रद्धालुओं के नृत्य-गान से पूरा गाँव गणपति भक्ति में सराबोर नज़र आया।
गणपति महाराज की पूजा-अर्चना और हवन के बाद शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा और पूरा गाँव उत्साह से झूम उठा।
इस अवसर पर गाँव की माताएँ-बहनें, वरिष्ठजन और युवा भारी संख्या में मौजूद रहे। विसर्जन यात्रा में विशेष रूप से अरुण चंदेल, खिलेंद चंदेल, चमन साहू, दीपक चंदेल, सुकरित चंदेल, अयोध्या प्रसाद गवले, जितेंद्र गवले, आदर्श चंदेल, सुभाष चंदेल, अंश वंश चंदेल सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए और भक्ति की बयार बहा दी।