किसानों की पीड़ा, पूर्व मंत्री मैदान में!
किसानों की पीड़ा, पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल मैदान में!

प्राइड इंडिया न्यूज संवाददाता सूरज केवट की खास रिपोर्ट।
खाद संकट से जूझ रहे किसानों की आवाज़ बने कमलेश्वर पटेल
सिहावल/अमिलिया।
अमिलिया में खाद के लिए लंबी-लंबी लाइनों में घंटों खड़े रहने के बाद भी जब किसानों को राहत नहीं मिली, तो उनकी तकलीफ़ सुनने पहुँचे पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य कमलेश्वर पटेल।
किसानों ने खुलकर कहा –
👉 “हम फसल बो चुके हैं, लेकिन खाद न मिलने से खेत सूने हो रहे हैं। पूरी मेहनत पर पानी फिर रहा है।”
पूर्व मंत्री ने तत्काल अधिकारियों से बात की और कड़े शब्दों में कहा –
👉 “किसान हमारी रीढ़ हैं, अगर वही संकट में रहेंगे तो प्रदेश कैसे आगे बढ़ेगा? खाद की आपूर्ति तुरंत सुनिश्चित होनी चाहिए।”
किसानों ने भी राहत की सांस लेते हुए कहा –
👉 “हमारी आवाज़ को ताक़त देने वाले सिर्फ कमलेश्वर पटेल हैं।”
प्राइड इंडिया न्यूज हर सच जो आप जानना चाहें।