सिहावल में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी बड़े अकीदत व एहतराम से मनाया गया

0 484

सिहावल में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी बड़े अकीदत व एहतराम से मनाया गया
प्राइड इंडिया न्यूज संवाददाता सूरज केवट की खास रिपोर्ट

सिहावल। पैगंबर-ए-इस्लाम हज़रत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की विलादत की खुशी में पूरे देश की तरह सिहावल में भी जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का पर्व बड़ी अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। इस मौके पर सैकड़ों अकीदतमंदों ने जुलूस-ए-पाक निकालकर अपनी हाज़िरी पेश की।

जुलूस-ए-पाक से गूंजा सिहावल

सुबह से ही शहर का माहौल “लब्बैक या रसूलल्लाह” के नारों से गूंज उठा। अकीदतमंदों ने दारूद शरीफ और नात-ए-पाक पढ़ते हुए पैगंबर-ए-इस्लाम की शिक्षाओं को याद किया। लगभग 92 गाँवों से आए मोमिनों ने सिहावल पहुँचकर अपने जज़्बे और मोहब्बत का इज़हार किया।

मिलाद में उमड़ी भारी भीड़

एरिया कमेटी के अध्यक्ष गुलफाम मोहम्मद के घर के पास सजाई गई मिलाद में अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ी। रंग-बिरंगे झंडों और रोशनी से सजी गलियों ने त्योहार की रौनक बढ़ा दी।

पैगंबर की सीरत से सबक लेने का आह्वान

वक्ताओं ने कहा कि पैगंबर-ए-इस्लाम की सीरत और तालीमात इंसानियत, मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम देती हैं। सभी को उनकी शिक्षाओं को अपनी ज़िंदगी में उतारने की नसीहत दी गई।

नेताओं की मौजूदगी

जुलूस और मिलाद में पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस वर्किंग कमेटी सदस्य कमलेश्वर पटेल, सिहावल जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मनोज सिंह चंदेल सहित कई सामाजिक और राजनीतिक हस्तियों ने शिरकत कर लोगों को ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी।

पुलिस की सतर्क निगरानी

इस दौरान सिहावल और अमिलिया पुलिस अमले से लेकर सीधी एसपी रवींद्र वर्मा तक सतत मॉनिटरिंग करते रहे। सुरक्षार्थ पुलिस बल का योगदान सराहनीय रहा, हालांकि राजस्व अमला जैसे एसडीएम, तहसीलदार या पटवारी नजर नहीं आए।

प्राइड इंडिया न्यूज हर सच जो आप जानना चाहें।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment