बड़ी खबर- जीएसटी पर ऐतिहासिक फैसला, अब महंगाई से मिलेगी राहत, बहुत सी वस्तुएं सस्ती!

0 378

बड़ी खबर- जीएसटी पर ऐतिहासिक फैसला, अब महंगाई से मिलेगी राहत, बहुत सी वस्तुएं सस्ती!

रिपोर्ट (राकेश शर्मा) भारतीय जनता पार्टी की गठबंधन मोदी सरकार द्वारा GST स्लैब को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। इस फैसले से ट्रंप के टैरिफ को बेअसर कर देगी जीएसटी दरों में कमी तथा दिवाली पर बंपर ऑफर से गुलजार होगा बाजार। अब 12% और 28% के टैक्स स्लैब को पूरी तरह से समाप्त कर दिया गया है। और नई दरें 5% और 18% तय की गई हैं। यह नई व्यवस्था 22 सितंबर 2025 से लागू होंगी।

जीएसटी के इस बदलाव से दैनिक उपयोग की कई जरूरी वस्तुयें सस्ती हो जाएंगी। जैसे- मक्खन, जूस, सूखे मेवे, दूध, पीने का पानी, नमकीन, जूते, कपड़े, दवाइयां, मेडिकल इक्विपमेंट, साबुन, शैम्पू, टूथपेस्ट, सीमेंट, पेंट, टाइल्स, बिस्कुट, मोबाइल फोन, वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर,टी.बी.,बाइक और कार आदि। हेल्थ लाइफ इंश्योरेंस पर कोई टैक्स नहीं होगा।

वहीं दूसरी तरफ, सरकार द्वारा लग्जरी और हानिकारक चीजों पर 40% टैक्स लगाने का बड़ा फैसला भी किया गया है। इसमें शामिल हैं-तंबाकू, सिगरेट, शराब, ऑनलाइन गेम, सॉफ्ट ड्रिंक,लग्ज़री कारें महंगी हो जाएंगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि आम आदमी को ध्यान में रखकर जीएसटी में सुधार के फैसले लिये गये हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस फैसले से किसानों, आम आदमी और मध्यम वर्ग को सीधा लाभ मिलेगा।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment