NDA का घोसी में बंद का दिखा असर 

0 241

घोसी (जहानाबाद) नगर पंचायत घोषी में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के बंद का दिखा असर, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने गोपालगंज वाजार घोषी के गांधी चौक, अम्बेडकर चौक,शहीद ओमप्रकाश पासवान चौक से लेकर बाजार के मुख्य मार्ग होते हुए राहुल गांधी, तेजस्वी यादव मुर्दाबाद के नारे लगाते नजर आए वहीं दुकान, यातायात व्यवस्था बंद का असर दिखा, इस दौरान जदयू के नगर अध्यक्ष विनोद केशरी के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने शुवह सात बजे से सड़क पर उतर जमकर नारेबाजी कर रहे थे, इस दौरान जदयू नेता मुकेश शर्मा ने बताया कि वोटर अधिकार यात्रा के दौरान राहुल गांधी, और तेजस्वी यादव के मंच से दरभंगा में पीएम मोदी की मां के बारे में अभद्र टिप्पणी की गई थी, इसको लेकर हम तमाम इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता इसकी घोर निन्दा करते हैं, वहीं महिलाओं के सम्मान में हम सड़क पर उतरे हैं जहां राहुल गांधी व तेजस्वी यादव शर्म करें, उन्होंने कहा कि राजनीति में किसी के मां को गाली देना ओक्षी मानसिकता को दर्शाता है, इस अवसर पर भाजपा नेता रूपेश शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौके पर मौजूद थे

नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment