पीएम मोदी की मां के सम्मान में बिहार बंद, सुबह सात बजे से उमड़ी भारी भीड़

संवाददाता, नवीन कुमार पटना बिहार
दरभंगा में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के लिए अपमानजनक शब्द कहे जाने के विरोध में पूरे बिहार में आज सुबह सात बजे से दोपहर बारह बजे तक बंद का आह्वान किया गया। बंद की शुरुआत होते ही सड़क पर समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
🚩 राहुल गांधी, तेजस्वी यादव मुर्दाबाद के लगे नारे
जहानाबाद के अरवल मोड़, कारगिल चौक, स्टेशन परिसर और अंबेडकर चौक पर बंद समर्थक जुटे। यहां कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया और राहुल गांधी, तेजस्वी यादव मुर्दाबाद के नारे लगाए।
🚩 बंद से जनजीवन पर असर
बंद का असर पूरे राज्य में दिखा। जगह-जगह दुकानों के शटर गिरे रहे, यातायात प्रभावित हुआ और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
🚩 NDA ने भी किया समर्थन
दरभंगा विवाद को लेकर आक्रोशित कार्यकर्ताओं के साथ-साथ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने भी बंद का समर्थन किया। विपक्ष और सत्ता पक्ष दोनों की सक्रियता से बंद का असर और ज्यादा व्यापक हो गया।