आईडीबीआई बैंक द्वारा स्कूलों के लिए 4 कम्प्यूटर सिस्टम प्रदाय किए गए
आईडीबीआई बैंक द्वारा स्कूलों के लिए 4 कम्प्यूटर सिस्टम प्रदाय किए गए
(रिपोर्ट–भगवती प्रसाद दुबे, जिला ब्यूरो–मंडला)
आईडीबीआई बैंक शाखा मंडला द्वारा सीएसआर मद से 4 कम्प्यूटर सिस्टम जिले में स्कूली छात्र-छात्राओं के हितार्थ जिला प्रशासन को प्रदाय किए गए। प्रशासन द्वारा आवश्यकतानुसार विद्यालयों को यह कम्प्यूटर सिस्टम उपलब्ध कराए जाएंगे। बैंक के शाखा प्रबंधक एवं अन्य अधिकारियों ने कलेक्टर सोमेश मिश्रा के समक्ष कम्प्यूटर सिस्टम उपलब्ध कराए। इस दौरान समाजसेवी श्री संजय तिवारी मौजूद रहे।