दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के स्थाईकरण व सुविधाओं को लेकर ज्ञापन सौंपा भारतीय मजदूर संघ ने सरकार से शीघ्र निर्णय लेने की मांग की

0 318

दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के स्थाईकरण व सुविधाओं को लेकर ज्ञापन सौंपा
भारतीय मजदूर संघ ने सरकार से शीघ्र निर्णय लेने की मांग की

सीधी,
भारतीय मजदूर संघ, जिला सीधी द्वारा आज जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें जिले के विभिन्न विभागों में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की मांग की गई।

संघ ने ज्ञापन में कहा कि जिले में सैकड़ों दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी वर्षों से अल्प वेतन पर काम कर रहे हैं। कई कर्मचारियों ने 30 से 40 वर्षों तक सेवाएँ दी हैं, बावजूद इसके उन्हें आज तक नियमित कर्मचारियों जैसी सुविधाएँ प्राप्त नहीं हुई हैं। यह स्थिति बेहद दुखद एवं अन्यायपूर्ण है।

📌 संघ की प्रमुख माँगें इस प्रकार रहीं—

1. दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को सेवा अवधि के अनुसार स्थाई किया जाए।

2. उन्हें भी नियमित कर्मचारियों की तरह भविष्य निधि (PF/GPF), महंगाई भत्ता एवं अन्य भत्तों का लाभ दिया जाए।

3. सेवा निवृत्ति पर पेंशन एवं अन्य सुविधाएँ सुनिश्चित की जाएँ।

भारतीय मजदूर संघ जिला उपाध्यक्ष विकाश नारायण तिवारी ने कहा कि “आज हमने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। हमारी मांगें वर्षों से लंबित हैं। सरकार को चाहिए कि तुरंत निर्णय लेकर दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को उनका हक दिलाए। यदि समय रहते समाधान नहीं हुआ तो हमें आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।”
ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे— कृषि एवं ग्रामीण मजदूर संघ जिला अध्यक्ष सीधी वाल्मीक प्रसाद त्रिपाठी
राजमोहन शर्मा, रामअवतार तिवारी, वेजनाथ प्रसाद, ब्रह्मराज सिंह, उमाशंकर सिंह, राजेन्द्र बेनपुरी, वज्रपाल तिवारी सहित अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी।

संघ पदाधिकारियों ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ सदैव मजदूरों की आवाज़ को बुलंद करता रहा है और आगे भी कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment