Breaking News

सीधी के मझौली में एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर विधायक के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी के मामले में पुलिस ने आज सोमवार को कार्रवाई की है। मझौली थाना क्षेत्र के ग्राम ताला निवासी 24 वर्षीय अभिषेक शर्मा ने फेसबुक पर धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

0 238

घटना 28 अगस्त की शाम करीब 6 बजे की है। विधायक द्वारा मझौली बाईपास में कराए गए मरम्मत कार्य से असंतुष्ट होकर अभिषेक ने फेसबुक पर विवादित पोस्ट की। इस पोस्ट के बाद आदिवासी समाज के लोगों ने 30 अगस्त को थाने में शिकायत दर्ज कराई।

थाना प्रभारी विशाल शर्मा के अनुसार आदिवासी समाज की शिकायत पर वैधानिक जांच की जा रही है। पुलिस फेसबुक पोस्ट की जांच कर रही है। आरोपी युवक को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया है।

इस बीच अभिषेक शर्मा ने एक वीडियो जारी कर सार्वजनिक माफी मांगी है। उसने कहा कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और आवेश में आकर गलत टिप्पणी कर दी। उसने भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने का वादा किया है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment