सीधी में समिति सेवक 265 की यूरिया 300 में बेचाः दो दिनों से लाइन में खड़े हैं किसान; उनके आधार कार्ड भी वापस नहीं कर रहे
सीधी में समिति सेवक 265 की यूरिया 300 में बेचाः दो दिनों से लाइन में खड़े हैं किसान; उनके आधार कार्ड भी वापस नहीं कर रहे

गोदामों में भरा अनाज, किसानों तक नहीं पहुंचा।
सीधी जिले में किसानों को खाद के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रामपुर नैकिन जनपद पंचायत के ग्राम धनहा में समिति सेवक जय सिंह पर किसानों ने आरोप लगाए हैं। वे 265 रुपए की यूरिया खाद को 300 रुपए में बेच रहे हैं।
खाद के लिए ले रहे अधिक पैसे
किसान सत्यभान कोल और अन्य किसानों के अनुसारसोमवार को समिति सेवक उनके आधार कार्ड भी वापस नहीं कर रहे हैं। दो दिन पहले समिति में खाद के दो ट्रक आए थे। लेकिन किसानों को नियत दाम पर खाद नहीं मिल रही है। समिति सेवक केवल अधिक कीमत देने वाले किसानों को ही खाद दे रहे हैं।
दो दिनों से लाइन में खड़े हैं किसान
ग्रामीणों की शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है। किसान पिछले दो दिनों से सुबह से लाइन में खड़े रहते हैं। समिति सेवक अपनी मर्जी से गोदाम खोलते हैं। कभी आधे घंटे के लिए तो कभी दो-तीन घंटे के लिए गोदाम खुलता है। इससे किसानों को बार-बार खाली हाथ लौटना पड़ता है।
पूर्व मंत्री बोले-खाद किसानों की प्राथमिक जरूरत
पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर इस मामले में चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि खाद किसानों की प्राथमिक जरूरत है। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जब समिति सेवक जय सिंह से इस बारे में मिडिया के द्वारा पूछा गया तो उन्होंने कहा मैं अपनी मर्जी का मालिक हूं। खाद 300 में ही दूंगा। जिसे लेना है ले, नहीं लेना है तो मत लो।