*भीषण भूकंप से अफगानिस्तान में 622 लोगों की मौत, 1500 से ज्यादा घायल, 6 रही तीव्रता..!*
*भीषण भूकंप से अफगानिस्तान में 622 लोगों की मौत, 1500 से ज्यादा घायल, 6 रही तीव्रता..!*
रिपोर्ट राकेश शर्मा – रविवार 31 अगस्त 2025 को देर रात पाकिस्तान सीमा के पास पूर्वी अफगानिस्तान में 6.0 तीव्रता का भूकंप आया।यूएसजीएस के अनुसार, भूकंप का केंद्र नंगरहार प्रांत के जलालाबाद के पास था और इसकी गहराई 8 किलोमीटर थी।भूकंप इतना भीषण था कि मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है।
पूर्वी प्रांत नंगरहार में अब तक 622 लोगों की मौत हो गई और 1500 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।कई इलाकों में भारी नुकसान भी हुआ है।