डिंडोरी ज़िले में लाइसेंसी शराब दुकान समनापुर,गाड़ासरई से ही अवैध शराब कारोबार चलने का बड़ा मामला सामने आया है।
डिंडोरी ज़िले में लाइसेंसी शराब दुकान समनापुर,गाड़ासरई से ही अवैध शराब कारोबार चलने का बड़ा मामला सामने आया है।

रिपोर्टर सोहन श्याम बजाग डिंडौरी
आरोप है कि लाइसेंसधारी दुकान संचालक ही शराब को तय रेट से ज्यादा दामों पर बेच रहे हैं। महंगे दाम चुकाकर शराब खरीदने को मजबूर लोग अब प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, दुकानों पर निर्धारित एमआरपी से ऊपर दाम वसूले जा रहे हैं और साथ ही दुकानों के जरिए अवैध शराब की सप्लाई भी की जा रही है। सूत्र बताते हैं कि इस अवैध कारोबार में कुछ अधिकारी-कर्मचारियों की मिलीभगत भी हो सकती है।
अब सवाल यह उठता है कि जिला प्रशासन और आबकारी विभाग इस मामले में क्या सख्त कार्यवाही करेगा। क्या दुकानदारों पर लाइसेंस निरस्त करने और भारी जुर्माने की कार्रवाई होगी, या यह खेल इसी तरह चलता रहेगा?
ग्रामीण क्षेत्रों में भी किराना,ढाबों में अवैध शराब बेचना आम बात हो गया है