संस्कृत प्रतिभा खोज में डीएवी बीना की छात्रा को सम्मान
संस्कृत प्रतिभा खोज में डीएवी बीना की छात्रा को सम्मान
आराधना सिंह को मिला सांत्वना पुरस्कार, रेणुकूट में हुआ कार्यक्रम
बीना – उत्तर प्रदेश सरकार की योजना संस्कृत प्रतिभा खोज 2025 का आयोजन इंटरमीडिएट कॉलेज रेणुकूट में हुआ। जनपद के कई विद्यालयों के छात्रों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया।
डीएवी पब्लिक स्कूल बीना की छात्रा आराधना सिंह को सांत्वना पुरस्कार मिला। विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार शर्मा ने सभी प्रतिभागी छात्रों को प्रमाण पत्र दिए। कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षक अजय कुमार पाठक और संस्कृत शिक्षक दिवेश कुमार गोस्वामी मौजूद रहे।
प्रधानाचार्य ने छात्रों को भविष्य में बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं। संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए यह प्रतियोगिता आयोजित की गई थी।