Breaking News

कामरेड जगदीश प्रसाद ने की बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

0 282

कामरेड जगदीश प्रसाद ने की बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा
घोसी (जहानाबाद) भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के जिला सचिव कामरेड जगदीश प्रसाद के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच टीम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया, इस दौरान मोदनगंज और घोसी प्रखंड के भारथु , नन्दना,मेटरा, तुलसीपुर, बिजलीपुर,मोकमबिगहा,गीरधरपुर, मननपुर, श्रीपुर, शेखपुरा, गोड़सर, डमौआ,खिरौटी,अरहीट,बरछीविगहा, आदि गांवों का जायजा लिया वहीं किसानों के हुए फसल नुकसान के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की, इस अवसर पर कामरेड जगदीश प्रसाद ने बताया कि फल्गु नदी में क्षमता से अधिक जल बृद्बी व आई बाढ़ के कारन जहानाबाद जिले के मोदनगंज व घोसी प्रखंडों के किसान मजदूरों को भारी नुक्सान पहुंचा है, जहां धान का बिचड़ा गल गया वहीं मत्स्य पालन करने वाले किसानों को भी नुकसान पहुंचा, उन्होंने बताया कि भारथु में महादलित परिवार के परमपत दास, आशीष दास, मालती देवी,सुखु दास,सामु दास,कारू दास, सहित दर्जनों से अधिक परिवारों के मकान ध्वस्त हो चुकें हैं, वहीं भारथु के पीडीएस दुकान में अचानक चार फीट पानी घुसकर सैंकड़ों क्युटल से अधिक गोदाम रखें अनाज की भारी मात्रा नुकसान पहुंचा है, इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित गांवों का जांच कर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पका मकान बनाने,अनाज के बदले अनाज उपलब्ध कराने, के साथ किसान मजदूरो को काम देने सहित बाढ़ से हुई नुकसान की उचित मुआवजा देने की मांग जिला प्रशासन व सरकार से की है, इस अवसर पर अरुण कुमार समेत कई लोग जांच टीम में शामिल थे
नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment