सहायक ग्रेड 3 श्री गौतम को सेवा निवृत्त होने पर दी गई भावभीनी विदाई

0 489

 

सहायक ग्रेड 3 श्री गौतम को सेवा निवृत्त होने पर दी गई भावभीनी विदाई

सीधी 29 अगस्त 2025
सहायक ग्रेड 3 श्री ओमप्रकाश गौतम की अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण कर 29 अगस्त 2025 शुक्रवार को सेवा निवृत्त होने पर कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में विदाई समारोह आयोजित किया गया। विदाई समारोह में अपर कलेक्टर श्री बी पी पाण्डेय द्वारा सहायक ग्रेड 3 श्री गौतम को शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनकी कार्य कुशलता की सराहना करते हुए शासकीय सेवा में उनके योगदान को याद करते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दी गई।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर ने कहा कि जीवन परिवर्तनशील होता है, इसी प्रकार शासकीय सेवा में सेवानिवृत्त होना भी अनिवार्यता का हिस्सा है। शासकीय सेवकों का सफलता के साथ अपनी सेवा पूर्ण करना ही अपने आप में उल्लेखनीय उपलब्धि होती है। अपर कलेक्टर ने कहा कि आपका अनुभव समाज के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने आशा जताई कि आगे भी जीवन में सक्रिय रहकर समाज की प्रगति में अपना अमूल्य योगदान देते रहेंगे।

इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास श्री राकेश शुक्ला, उपखंड अधिकारी चुरहट श्री शैलेश द्विवेदी, उपखंड अधिकारी सिहावल सुश्री प्रिया पाठक, सहायक संचालक जनसंपर्क श्री मुकेश मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास श्री प्रवेश मिश्रा, तहसीलदार गोपद बनास श्री राकेश शुक्ला सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

समाचार क्रमांक 219-1496 फोटो क्रमांक 369-371
—————–

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment