ग्राम पंचायत कटंगामाल में आयोजित हुआ जनसेवा शिविर

0 333

ग्राम पंचायत कटंगामाल में आयोजित हुआ जनसेवा शिवि

 

(रिपोर्ट–भगवती प्रसाद दुबे, जिला ब्यूरो–मंडला)

 

कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जनपद पंचायत बिछिया ग्राम पंचायत कटंगामाल के ग्राम टकटौआ में प्रशासन आपके द्वार (जन सेवा शिविर) का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न योजना के 144 हितग्राहियों के आवेदन प्राप्त कर स्वीकृत/निराकरण कराया गया। शिविर में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बिछिया सुश्री सोनाली देव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बिछिया रमेश मंडावी, सरपंच, सचिव, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कुलदीप कटहल, वन विभाग, पशु चिकित्सा, खाद्य आपूर्ति विभाग, कृषि विभाग, सहकारिता विभाग, विद्युत विभाग, रेशम विभाग, एनआरएलएम, सेंट्रल बैंक/स्टेट बैंक शाखा, ग्रामीण बैंक, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा पंचायत एवं ग्रामीण विभाग के अधिकारी/कर्मचारी सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment