*दिवंगत मंत्री रामदास सोरेन के श्राद्ध भोज में शामिल हुए राज्यपाल सहित कई नेता, परिवार के सदस्यों से की मुलाकात -* *TRIBUTE TO RAMDAS SOREN*
*दिवंगत मंत्री रामदास सोरेन के श्राद्ध भोज में शामिल हुए राज्यपाल सहित कई नेता, परिवार के सदस्यों से की मुलाकात -* *TRIBUTE TO RAMDAS SOREN
*राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार समेत कई नेता दिवंगत मंत्री रामदास सोरेन के श्राद्ध भोज में शामिल होने के लिए जमशेदपुर पहुंचे।*
जमशेदपुर: झारखंड के दिवंगत मंत्री रामदास सोरेन के श्राद्ध भोज में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार समेत राज्य के कई नेता, मंत्री और अधिकारी शामिल हुए. इस दौरान राज्यपाल, नेताओं और अधिकारियों ने दिवंगत रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की. दिवंगत रामदास सोरेन के श्राद्ध भोज का आयोजन जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित उनके आवास से कुछ दूरी पर फुटबॉल मैदान में किया गया है.
पूर्व सीएम रघुवर दास समेत कई नेता पहुंचे
वहीं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, विधायक संजीव सरदार, समीर मोहंती के अलावा कई नेता दिवंगत रामदास सोरेन के श्राद्ध भोज में शामिल हुए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान नेताओं ने रामदास सोरेन के शोक संत्प्त परिवार के सदस्यों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।
झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने दिवंगत रामदास सोरेन की पत्नी सूरजमणि सोरेन, पुत्र सोमेश सोरेन, रोबिन सोरेन, रुपेश सोरेन और पुत्री रेणुका सोरेन से मिलकर ढाढ़स बंधाया. राज्यपाल रांची से सड़क मार्ग के जरिए जमशेदपुर घोड़ाबांधा स्थित दिवंगत रामदास सोरेन के आवास पहुंचे थे. वहीं वीवीआईपी के आगमन को लेकर पूर्वी सिंहभूम प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे. श्राद्ध भोज स्थल और उसके आसपास के इलाकों में पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की तैनाती की गई है।
प्राईड इंडिया न्यूज़ से ब्यूरो चीफ़ इंदर जीत सिंह भुल्लर।