सीवर लाइन निर्माण कार्यों में लाएं तेजी : आयुक्त नगर निगम

गणेश प्रतिमा विसर्जन स्थलों पर सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करें : सविता प्रधान

0 2,950

 

सिंगरौली, 28 अगस्त 2025।


नगर पालिक निगम सिंगरौली की आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान ने  प्रातः वार्ड क्रमांक 43 का भ्रमण कर सीवर लाइन निर्माण कार्य, सड़क, नालियों तथा साफ–सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने अधिकारियों व संविदाकार को निर्देशित किया कि सीवर लाइन निर्माण कार्य में तेजी लाएं और गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी न होने पाए। साथ ही, निर्माण के दौरान क्षतिग्रस्त होने वाली सड़कों की तुरंत मरम्मत सुनिश्चित की जाए।

मुक्तिधाम एवं विसर्जन स्थलों का निरीक्षण

भ्रमण के दौरान श्रीमती प्रधान ने वार्ड स्थित मुक्तिधाम का निरीक्षण कर वहां बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था करने के निर्देश दिए। तत्पश्चात उन्होंने गणेश प्रतिमा विसर्जन स्थलों का जायजा लिया और घाटों पर सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने घाटों पर प्रकाश व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए।

स्टेडियम और सड़क व्यवस्था पर फोकस

सिंगरौलिया स्थित स्टेडियम का निरीक्षण करते हुए निगमायुक्त ने साफ-सफाई, बाउंड्रीवाल निर्माण और रख-रखाव को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही उन्होंने वार्ड की क्षतिग्रस्त सड़कों का अवलोकन कर उनकी तत्काल मरम्मत कराने को कहा।

नालों की सफाई और कीटनाशक छिड़काव

श्रीमती प्रधान ने नालों व नालियों की नियमित सफाई और उनमें कीटनाशक दवाओं के छिड़काव के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नालों की सफाई से निकलने वाले कचरे का तुरंत उठाव कराया जाए, ताकि बारिश के दौरान कचरा बहकर नालों को दोबारा जाम न करे।

भ्रमण के दौरान उपस्थित

भ्रमण के समय वार्ड पार्षद एवं एमआईसी सदस्य खुर्शीद आलम, कार्यपालन यंत्री प्रदीप चड़ार, उपायुक्त आर. पी. वैश्य, सहायक आयुक्त रूपाली द्विवेदी, सहायक यंत्री संतोष पाण्डेय, प्रवीण गोस्वामी, प्रभारी अधिकारी नवजीवन विहार संतोष पाण्डेय, सीटाडोल इंचार्ज रावेंद्र सिंह, कैलाश शाह, अशोक त्रिपाठी, अजय मिश्रा, रोहित चौरसिया सहित अन्य अधिकारी–कर्मचारी उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment