जल जीवन मिशन की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न

0 304

जल जीवन मिशन की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्

 

(रिपोर्ट–भगवती प्रसाद दुबे, जिला ब्यूरो–मंडला)

 

जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख सचिव पी नरहरि की अध्यक्षता में जबलपुर में संभाग स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जबलपुर और छिंदवाड़ा मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी जिलों में चल रहे जल जीवन मिशन के कार्यों का विस्तृत मूल्यांकन किया गया।

बैठक में पीएचई के प्रमुख अभियंता संजय कुमार अंधवान, मुख्य अभियंता एच.एस. गोंड, जबलपुर और छिंदवाड़ा मंडल के अधीक्षण यंत्री, जबलपुर कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना, मंडला प्रभारी कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट और अन्य सभी जिलों के कलेक्टर उपस्थित थे। इनके अलावा, कार्यपालन यंत्री, महाप्रबंधक जल निगम, सहायक यंत्री, उपयंत्री और पीएमयू के राज्य प्रमुख भी इस बैठक में शामिल हुए।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment