सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते विकासखंड निवास में निः शुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम में हुए शामिल

(रिपोर्ट–भगवती प्रसाद दुबे, जिला ब्यूरो–मंडला)
सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने मंडला जिला अंतर्गत विकासखण्ड निवास के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित निः शुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने छात्राओं को साइकिल प्रदान की।
समारोह को संबोधित करते हुए सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि शिक्षा ग्रहण करने की राह को आसान बनाने के लिए साइकिल वितरण योजना का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि इससे विद्यार्थियों को नई ऊर्जा मिलेगी और वे अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान दे पाएंगे। उन्होंने छात्राओं को मन लगाकर पढ़ने और अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए प्रेरित किया। सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि सरकार शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इस दौरान कार्यक्रम में निवास विधायक चैनसिंह वरकड़े, पूर्व विधायक रामप्यारे कुलस्ते, जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, नगर परिषद अध्यक्ष, एसडीएम निवास सीएल वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।