प्राण-प्रतिष्ठा के साथ शुरू हुआ गणेश पूजनोत्सव, भजन-कीर्तन से गूंजा मंडप

0 275

 

 

 

बीना/सोनभद्र। एनसीएल बीना परियोजना के आवासीय परिसर में गणेश पूजनोत्सव की शुरुआत विधि-विधान के साथ हुई। बुधवार शाम लगभग 5 बजे रामलीला मैदान में गणेश जी की प्राण-प्रतिष्ठा पूरे धार्मिक रीति-रिवाजों से की गई।

 

इस अवसर पर बीना परियोजना के महाप्रबंधक आर.के. सिंह ने पूजा-अर्चना कर परियोजना की सुख-समृद्धि की कामना की। मंडप भक्ति-भाव से गूंज उठा और श्रद्धालु गणेश भजनों में लीन हो गए।

 

पूजनोत्सव सप्ताहभर चलेगा, जिसमें प्रतिदिन शाम पूजा, हवन, भजन-कीर्तन के साथ स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

 

मंडप में अलग-अलग थीम आधारित प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र बनी, जिनमें श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत उठाना, कालिया नाग दमन, महात्मा बुद्ध का बौद्ध ज्ञान, “स्कूल से मदिरालय तक” झांकी, एजुकेशन ट्री, और सेल्फी प्वाइंट प्रमुख रहीं। श्रद्धालु इन झांकियों के साथ तस्वीरें खींचते नजर आए।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment