Breaking News

सीधी में खाद के लिए किसानों ने किया हंगामा,लाइन में लगे रहे फिर भी नहीं मिल पाई खाद,प्रशासन और स्थानीय नेताओं के ढुलमुल रवैए से किसान फसल चौपट होते देख हो चुके अब हताश,

0 310

सीधी जिले में खाद की किल्लत से किसान परेशान हैं। बुधवार को जिला विपणन कार्यालय में सैकड़ों किसान सुबह से ही यूरिया लेने पहुंचे। मुख्यालय से सटे गांवों से आए किसानों को घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी यूरिया नहीं मिल पाई।

किसान रामभद्र साहू ने बताया कि वह एक सप्ताह से कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। यूरिया के ट्रक तो आते हैं, लेकिन खाद कहां जाती है, यह पता नहीं चलता। खुले बाजार में खाद ऊंचे दामों पर मिल रही है। किसानों को मजबूरी में अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है।

कड़ी धूप में लंबी लाइनों में खड़े रहने के बाद भी किसानों को खाली हाथ लौटना पड़ा। इससे नाराज होकर किसानों ने कार्यालय परिसर में हंगामा किया। उन्होंने प्रशासन पर लापरवाही और कालाबाजारी को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।

सहायक संचालक कृषि डॉ. राजेश सिंह मीडिया से बताया कि लगातार ट्रक से यूरिया की आपूर्ति की जा रही है। इस बार मांग अधिक होने से दुकानों में भीड़ बढ़ गई है। विभाग की ओर से प्रयास किया जा रहा है कि किसी किसान को परेशानी न हो। जल्द ही सभी को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध करा दी जाएगी।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment