कांग्रेस नेताओं की सोच महिलाओं के प्रति अपमानजनक-पूनम

लाड़ली बहनों के खिलाफ बयान पर भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन

0 273

 

 

रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा

 

सीधी।भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया के आव्हान एवं भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में भाजपा महिला मोर्चा सीधी द्वारा राजगढ़ में कांग्रेस के नेता द्वारा नारी शक्ति लाडली बहनों को बोरी में भरने की अभद्र टिप्पणी के विरोध में मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम सोनी के अगुवाई एवं सभी भाजपा महिला मोर्चे की बहनों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया।भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला सीधी ने कांग्रेस नेता यशवंत गुर्जर के ‘‘लाड़ली बहनों को बोरियों में भर देंगे’’ जैसे आपत्तिजनक बयान के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती पूनम सोनी ने कहा कि कांग्रेस नेताओं का चरित्र हमेशा महिलाओं के प्रति विरोधी रहा है। इसी के चलते ऐसे चरित्र सामने आते हैं।उन्होंने मांग की कि संबंधित नेता को सार्वजनिक रूप से बहनों से माफी मांगनी चाहिए। श्रीमती पूनम सोनी ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने लाड़ली बहना योजना के माध्यम से बहनों की आर्थिक मजबूती और सामाजिक सम्मान को सुनिश्चित किया है। योजना ने प्रदेश की बहनों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

प्रदर्शन में उपाध्यक्ष अनिल पाण्डेय, महामंत्री विनोद साकेत, संदीप द्विवेदी रिंकू, पार्षद बाबूलाल कुशवाहा,

भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य बहन श्रीमती सरस्वती बहेलिया,वरिष्ठ महिला नेत्री मनीला सिंह ,पार्षद श्रीमती शुभा देवी कोल , ओमता सोनी ,जिला उपाध्यक्ष निशा सिंह , अन्नू पाण्डेय , तारा साहू , रीता कचेर, सुशीला गुप्ता , अनीता राजकुमार गुप्ता ,किरण त्रिपाठी ज,सूरज शुक्ला ,अनामिका तिवारी, सरोज द्विवेदी सहित महिला मोर्चा की बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता सहित लाडली बहने उपस्थित रही।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment