वर्षों से बंद समनापुर विकासखंड के ग्राम मोहदा का नल जल योजना

डिंडोरी प्राइड कदम न्यूज से खमोद चन्देल की रिपोर्ट- जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित नल जल योजना ग्राम मोहदा विकासखंड समनापुर जिला डिंडोरी में 1 वर्ष से बंद है जो महज जिला मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूरी में है । यह योजना वर्ष 2020- 21 में चालू की गई थी लगभग इसकी लागत 41.71 लाख रुपए से बनाई गई थी लेकिन लगभग कार्य पूर्ण के 1 वर्ष बाद ठेकेदार द्वारा गुणवत्ता हींन कार्य किए जाने के कारण एवं विभाग के सही रेख- देख नहीं होने से जगह-जगह पाइप क्षतिग्रस्त हो गए और जैसे तैसे यह योजना 1 वर्ष लगभग चली और ट्यूबवेल में पत्थर आ जाने के कारण वर्षो से बंद पड़ी है।इसकी जानकारी विभाग के कार्यपालन यंत्री से लेकर सभी अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई लेकिन विभाग ने अभी तक ध्यान नहीं दिया जिसके कारण आज भी ग्राम के लोग पानी का इंतजार कर रहे हैं की कब मेरे घर पानी आएगा । *वर्षों से ट्यूबवेल खराब* जिस ट्यूबवेल से पानी की सप्लाई की जाती है उसमें पत्थर आ जाने से वर्षों से बंद पड़ी है जिसके फ्लैशिंग के लिए ग्रामीण एवं ग्राम पंचायत के द्वारा संबंधित विभाग को कई बार गुहार लगा चुके हैं लेकिन जिम्मेदारो ने ग्रामीणों की समस्याओं का सुध नहीं लिया जिसका भुगत मान ग्रामीण आज भी पानी के लिए तरस रहे हैं कि हमें भी घर में लगे टोटी से शुद्ध पानी मिले। यह योजना भारत सरकार का बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है सरकार की मंशा है हर घर नल हर घर जल मिले के उद्देश्य से यह योजना चलाई गई है लेकिन धरातल पर देखा जाए तो यह योजना जिम्मेदारों के लापरवाही से आज यह धरातल पर कुछ और ही है कहीं ना कहीं विभाग की कछुए की चाल से आज कई घर पानी के लिए तरस रहे है।