डिंडौरी जिले में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की नियुक्ति सूची जारी

डिंडौरी। जिले में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका की नियुक्ति प्रक्रिया के तहत पोर्टल पर अंतिम भर्ती सूची प्रकाशित कर दी गई है। विभाग ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया भी आसान कर दी है।
प्रकाशन की तिथि से सात दिनों के भीतर अभ्यर्थी पोर्टल पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी डालने के बाद आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर टिप्पणी लिखकर आवेदन सबमिट किया जा सकेगा। यह पूरी प्रक्रिया निःशुल्क रखी गई है।
अभ्यर्थी एमपी ऑनलाइन केंद्र या मोबाइल फोन से सीधे ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। यदि किसी क्षेत्र में एमपी ऑनलाइन केंद्र उपलब्ध नहीं है या नेटवर्क समस्या आती है, तो विभाग द्वारा निःशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके लिए जिला पंचायत कार्यालय, महिला एवं बाल विकास विभाग कलेक्ट्रेट कार्यालय और सभी परियोजना कार्यालयों को अधिकृत किया गया है।
📞 सहायता हेतु संपर्क नंबर:
जिला पंचायत डिंडौरी: 8269435675
महिला एवं बाल विकास कलेक्ट्रेट: 6265469263, 9575919010
परियोजना कार्यालय अमरपुर: 8085314913
बजाग: 9343714686
डिंडौरी: 9575226422
करंजिया: 6264232865
मेहदवानी: 8989726801
समनापुर: 9926166489
शहपुरा: 8889199847