संभागीय अध्यक्ष बने वीरभानु सिंह

अखिल भारतीय कृषि एवं ग्रामीण मजदूर महासंघ के दो दिवसीय अधिवेशन संपन्न
संभागीय कमेटी का हुआ निर्वाचन*
सीधी बघवार।भारतीय मजदूर संघ की औद्योगिक इकाई अखिल भारतीय कृषि एवं ग्रामीण मजदूर महासंघ के संपन्न हुए संभागीय अधिवेशन में बडखरा चुरहट निवासी वीरभानु सिंह को संभागीय अध्यक्ष के पद पर चयनित किया गया है। भारतीय मजदूर संघ के असंगठित क्षेत्र के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष तथा प्रभारी जयंती लाल जी, के मुख्य आतिथ्य एवं महासंघ के अध्यक्ष के यन मोहनन की अध्यक्षता तथा राष्ट्रीय महामंत्री बृजेश सिंह के विशिष्ट आतिथ्य में बीते 18, अगस्त को संभागीय कार्य समिति का चयन भारतीय मजदूर संघ की रीति नीति के अनुसार किया गया।
ज्ञातव्य है कि निवर्तमान संभागीय समिति में कार्यवाहक अध्यक्ष के पद पर चयनित रहे वीरभानु सिंह भारतीय मजदूर संघ के प्रादेशिक प्रतिनिधि तथा अल्ट्राटेक सीमेंट कर्मचारी एवं खदान श्रमिक संघ मझिगवां जिला सीधी मध्यप्रदेश के अध्यक्ष के दायित्वों का निर्वहन भी कर रहे हैं। संपन्न हुए अधिवेशन में उपस्थित प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गजराज तिवारी, डीपी दुबे, विभाग प्रमुख रमाशंकर तिवारी रीवा मऊगंज, एवं मगनलाल वाल्मीकि विभाग प्रमुख सतना, कृषि एवं ग्रामीण मजदूर संघ मध्य प्रदेश के महामंत्री रण,छोर सिंह,जिला मंत्री विकास शुक्ला, कार्यकारी अध्यक्ष अभिनव सिंह चंदेल, आदि प्रमुख संघीय जनों के सहित सैकड़ों की उपस्थिति में कृषि ग्रामीण क्षेत्र में उत्पन्न प्रतिकूल परिस्थितियों के संबंध की चर्चा की गई। देश के 26 करोड़ों मजदूरों के हितार्थ कार्य करने पर बल दिया गया। जिन मजदूरों की मेहनत से पूरा विश्व अपना पेट भर रहा है वह सामाजिक सुरक्षा एवं शोषित पीड़ित एवं वंचित ना रहे। भारत एक कृषि प्रधान देश है जहां भारत सरकार एवं प्रदेशों की सरकारों द्वारा अनेकों प्रकार की योजनाएं इनके लिए संचालित की हैं लेकिन जानकारी के अभाव के कारण इसका लाभ नहीं मिल पाता है। महासंघ के पदाधिकारी होने के नाते हम सभी का कर्तव्य है कि कृषि मजदूरों को संगठित करने हेतु चलो गांव की ओर अभियान के माध्यम से कार्य करे। अधिवेशन में पदेन निर्वाचन अधिकारी रहे गजराज तिवारी द्वारा सर्व सम्मति से संभागीय कृषि ग्रामीण मजदूर महासंघ के कार्यसमिति की घोषणा की गई।गया। जिसमें श्री वीरभान सिंह को अध्यक्ष, तथा उपाध्यक्ष के पद पर पूर्व विभाग प्रमुख डीपी द्विवेदी सिंगरौली , योगेंद्र प्रताप सिंह सतना, बृजमोहन तिवारी मैहर, शिवेंद्र बहादुर सिंह मऊगंज,को नियुक्त किया गया। राकेश अग्निहोत्री को महामंत्री तथा मंत्री के पद पर प्रमोद तिवारी रीवा, राजेश सिंह सीधी,कर्ण जी लाल बुनकर मैहर एवं राकेश शुक्ला को कोषाध्यक्ष व लाल बहादुर सिंह राजू को कार्यालय मंत्री एवं सत्येंद्र शुक्ला को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय स्तर के प्रादेशिक प्रतिनिधि तथा रीवा, सीधी, सतना, सिंगरौली, मैहर, मऊगंज ,शहडोल, उमरिया इत्यादि जिलों से पदाधिकारी सम्मिलित रहे।